फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस सिलेंडर से आग लगने से महिला की मौत

Fri, 27 May 2016 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो ममरी।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 हैदराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम खोखाय में गैस सिलेंडर से आग लगने से एक महिला की झुलसकर मौत हो गई। परिवार वालों ने शव का दाह संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन

बताते हैं कि ग्राम खोखाय निवासी ठाकुर प्रसाद की पत्नी मीना देवी कमरे में गैस सिलेंडर से चाय बनाने जा रही थी। गैस का रिसाव होने से गैस सिलेंडर और कमरे में गैस फैली थी। जैसे ही उसने चूल्हा जलाया आग लग गई। साथ ही महिला के शरीर पर कपड़े जलने लगे। परिवार वाले और पड़ोसी जब तक आग बुझाते तब तक महिला की झुलस कर मौके पर ही मौत हो गई। परिवार वालों ने शव का दाह संस्कार कर दिया है। इस अग्निकांड में कमरे का सारा सामान भी जल गया है। गांव में आग से झुलसकर मरने की तीसरी घटना है। इससे पूर्व बीमारी से तंग एक युवक एक युवती आत्मदाह कर लिया था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें