फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: कोटेदार पर घटतौली का आरोप लगाकर ग्रामीणों ने किया हंगामा

विज्ञापन
संपूर्णानगर के सुमेरनगर में कोटेदार के ​खिलाफ प्रदर्शन करते ग्रामीण।
विज्ञापन
संपूर्णानगर। थाना क्षेत्र के सुमेरनगर गांव के ग्रामीणों ने कोटेदार पर घटतौली का आरोप लगाते हुए गांव में हंगामा किया। इसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण तहसील पहुंचे और एसडीएम को शिकायतीपत्र देते हुए कोटेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कोटेदार ने आरोपों को निराधार बताया है।
विज्ञापन


सुमेरनगर गांव निवासी ग्रामीणों ने बताया कि कोटेदार द्वारा राशन में घटतौली कर लोगों से अभद्रता करता है। ग्रामीणों को मिले राशन की दूसरे कांटे पर तौल कराई गई तो हर उपभोक्ता को दो से तीन किलो राशन कम मिलने की बात सामने आई। जब कोटेदार से पूछा तो उन्होंने बोरी में राशन कम मिलने की बात बताई।
ग्रामीणों का आरोप है कि कोटेदार लंबे समय से दुकान का संचालन कर रहा है। पुरानी मशीन से राशन का वितरण किया जा रहा है, जिससे घटतौली बढ़ रही है। इसी का विरोध करते हुए ग्रामीण तहसील पहुंचे। कोटेदार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए एसडीएम को शिकायती पत्र दिया।
विज्ञापन

सुनील सिंह, बंशदेव, दीपक, शंभू गुप्ता, जयप्रकाश, मंजू देवी, अख्तर अली, जुबैदा खातून, चंद्रावती, सद्दाम हुसैन समेत अन्य लोग मौजूद रहे। वहीं कोटेदार श्रवण कुमार ने आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि नई मशीन से राशन की तौल कराकर दिया जा रहा है। इधर, पूर्ति निरीक्षक विनय कुमार पांडेय ने बताया कि मामला सामने आया है, इसकी जांच की जा रही है। बाकी तौल नई मशीन से की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें