फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: बारिश से सामने आया सच, नहीं हुई थी नाला सफाई

विज्ञापन
एलआरपी रोड पर भरा पानी बरसात का पानी
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। रविवार सुबह हुई पहली बारिश में ही सड़कें और मोहल्लों की गलियों में जलभराव हो गया। लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इसस यह भी सामने आ गया है कि नाले-नालियों की सफाई नहीं की गई, वरन इतना जलभराव नहीं होता। लोगों का कहना है कि थोड़ी बारिश में यह हाल हुआ है, मानसून में तो स्थित भयावह हो जाएगी।
विज्ञापन

नगर पालिका ने मानसून आने से पहले शहर के सभी छोटे बड़े और मंझोले नालों की सफाई का कार्य पूरा कर लेने का दावा किया था। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, इस बार देर से मानसून आने की संभावना जताई जा रही है लेकिन प्री मानसून में ही होने वाली बरसात ने नगर पालिका के सफाई कार्यों की पोल खोलकर रख दी है। रविवार सुबह करीब आधे घंटे हुई बरसात ने ही पूरे शहर को लबालब कर दिया।
मोहल्ला शिवकॉलोनी, ईदगाह, बाईपास सहित कुछ अन्य मोहल्लों की सड़कें बरसाती पानी से लबालब दिखाई दे रही थी। जलभराव की सूचना मिलने के बाद नगर पालिका की अध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव पालिका कर्मचारियों के साथ पहुंचीं। उन्होंने बताया कि सूचना के बाद 24 गाड़ियां सिल्ट उठाने का काम कर रही हैं। सौजन्या से लेकर डान बास्को के आसपास जलभराव की सूचना थी। यहां कुछ लोगों ने नालों पर पत्थर डाल रखे थे, जिससे सफाई नहीं हो पाई थी। वहीं एलआरपी पर जलभराव से निपटने के लिए जरूरी कट और सफाई कार्य करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें