फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: घर की छतों पर फैला मौत का जाल... दहशत में साये में जिदंगी

विज्ञापन
विज्ञापन
तिकुनिया। कस्बे में हाईटेंशन लाइन जानलेवा बनी हुई हैं। रिहायशी इलाकों में बने मकानों के ऊपर से निकली हाईटेंशन लाइन के तार बड़े हादसे का कारण बन सकते हैं। पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। ग्रामीणों ने कई बार हाईटेंशन लाइन को हटाने की मांग की लेकिन अभी तक जानलेवा लाइनों से निजात नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन

कस्बे में हाईटेंशन लाइन का एक खंभा नीचे से टूटकर टेढ़ा हो गया हैं। वहीं एक लोहे का पोल दुकान के अंदर लगा हुआ है। ऊपर लाइन चल रही यही नहीं लोगों के घरों के आंगन में 5-7 फीट की ऊंचाई पर 440 वोल्टेज बिजली के तार झूल रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है ऊपर हाईटेंशन लाइन तो नीचे 440 वोल्टेज लाइन है। दोनों तरफ से खतरा बना हुआ है। तिकुनिया गुरुद्वारा परिसर में हाईटेंशन लाइन चल रही है।

कब हो जाए हादसा कुछ पता नहीं - बगिया मोहल्ला रोड टायर चौराहा निवासी संतोष, विश्राम, देवेंद्र, रंजीत, कमलेश और सुरेश ने बताया कि उनके घरों के ऊपर से हाईटेंशन लाइन निकली है। कई घटनाएं हो चुकी हैं। घर के पीछे भी लाइन आई है। ऐसी दशा में मकान के ऊपर कोई निर्माण भी नहीं किया जा सकता। कब हादसा हो जाए, कुछ पता नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें