फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बफर जोन में बीस से तीस किमी की गति से चलेगी ट्रेन

विज्ञापन
The train will run at the speed of twenty to thirty km in the buffer zone
विज्ञापन
मैलानी। दुधवा टाइगर रिजर्व बफर जोन से सशर्त अनुमति मिलने के बाद आरवीएनएल ने मैलानी से बांकेगंज केे बीच रेल विद्युतीकरण का काम शुरू कर दिया है। इससे ट्रेन चलने की संभावना बढ़ गई है। मैलानी से बांकेगंज के बीच दुधवा टाइगर रिजर्व बफर जोन का जंगल है।
विज्ञापन

वन्यजीवों की सुरक्षा को देखते हुए डीटीआर बफर जोन की आपत्ति के चलते मैलानी से बांकेगंज के बीच विद्युतीकरण का काम बंद चल रहा था, जबकि बांकेगंज से डालीगंज लखनऊ तक विद्युतीकरण हो चुका है। हाल ही में डीटीआर बफर जोन से रेलवे को एनओसी मिलने के बाद कार्यदायी संस्था आरवीएनएल ने मैलानी से बांकेगंज के बीच 13 किमी लंबी रेल लाइन का विद्युतीकरण का काम शुरू करवा दिया है।
आरवीएनएल के सीनियर साइट इंजीनियर अभयकांत झा ने नारियल फोड़कर कार्य का शुभारंभ कर तीव्र गति से काम शुरू करवा दिया है। डीटीआर बफर जोन से अनापात्ति प्रमाण पत्र मिलने के बाद मैलानी से बांकेगंज के बीच विद्युतीकरण का काम तीव्र गति से शुरू करवा दिया गया है। रेलवे बोर्ड ने 31 जुुलाई तक काम पूरा करने का लक्ष्य दिया है। आरवीएनएल के प्रबंधक और रेल विद्युतीकरण परियोजना के प्रभारी जगन्नाथ मिश्र ने बताया कि अनुमति में जारी शर्तों का पालन करते हुए तय समय में काम पूरा करने की पूरी कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें