फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ने के खेत में छिपे बैठे बाघ ने गाय का किया शिकार

विज्ञापन
ग्रामीणों के साथ घटनास्थल का निरीक्षण करते वनकर्मी।
विज्ञापन
ममरी। मोहम्मदी वन रेंज में मंगलवार सुबह सहजनिया गांव के पास गन्ने में छिपे बाघ ने घास चर रही गाय का शिकार किया है। इससे ग्रामीणों में दहशत है। मौके पर पहुंचे वनकर्मियों ने गाय पर बाघ के हमले की पुष्टि की है।
विज्ञापन

सहजनिया के गुड्डू वर्मा, भगवान दास आदि ग्रामीणों ने बताया कि गांव से कुछ दूरी पर एक गाय राधेश्याम के खेत में घास चर रही थी। उसी वक्त गन्ने के खेत में छिपे बाघ ने हमला कर उसे मारकर खा गया। गांव के लोग जब खेतों की ओर गए तो बाघ को शव के पास बैठे देख उनके होश उड़ गए।
गांव वालों का कहना है कि इस क्षेत्र में बाघ के हमले की घटना काफी दिनों बाद हुई है। बताया कि अब तक नेपाली हाथी उत्पात मचाए हुए थे और अब बाघ की दहशत फैल गई है। सूचना पर पहुंचे फॉरेस्टर जगदीश वर्मा, वनरक्षक अभिषेक वर्मा, कई बाघ मित्रों ने बाघ के हमले गाय का शव और पद चिह्न मिलने की पुष्टि करते हुए बताया कि बाघ अभी गन्ने में मौजूद है। उन्होंने ग्रामीणों को सतर्क रहने और शव के पास न जाने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें