फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: किसान को बाघ ने मार डाला, दूसरे दिन मिला अधखाया शव

विज्ञापन
विज्ञापन
निघासन। घर से एक दिन पहले खेत देखने गए ग्रामीण को बाघ ने हमला कर मार डाला। सोमवार सुबह खेत में उसका अधखाया शव पड़ा मिला।
विज्ञापन

बेलरायां रेंज के अंतर्गत बैरिया के मजरा गांव कठौहा निवासी 50 वर्षीय जगदीश पुत्र बैजनाथ रविवार दोपहर बाद खेत देखने गया था। रात होने पर भी वापस घर नहीं लौटा। घर वालों ने उसकी तलाश की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका। सोमवार सुबह लोग उसकी तलाश करते हुए खेत की ओर गए। इस दौरान जगदीश का अधखाया शव उसी के खेत में मिला।
घटना की सूचना क्षेत्र में फैलते ही मौके पर भीड़ जमा हो गई। एसडीएम राजेश कुमार, रेंजर बलवंत बहादुर सिंह, पढ़ुआ चौकी इंचार्ज अवलीश पवार भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। इससे पहले शनिवार को कठौहा से चार-पांच किलोमीटर की दूरी पर धौरहरा रेंज के रामनगर और प्रेमनगर गावों में बाघ ने चार लोगों को हमला कर घायल कर दिया था।
विज्ञापन

कुछ वर्ष पहले चंद्रभाल नामक व्यक्ति को बाघ ने मार डाला था। तिकुनिया के खैरटीया, मंझरा पूरब आदि गांवों में आठ वर्षों में 26 लोग बाघ का शिकार हो चुके है।
विज्ञापन

बाघ के हमले में मारे गए जगदीश के परिवार वालों को कृषक दुर्घटना का लाभ दिलाने के अलावा वन विभाग से भी मुआवजा दिलाया जाएगा। किसानों को जंगल किनारे खेतों में अकेले जाने से मना किया गया है।
- राजेश कुमार, एसडीएम निघासन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें