ममरी। बुधवार सुबह महेशपुर स्थित रेंज कोठी के पश्चिम से 10 किलोमीटर की दूरी पर बाघ ने एक गाय का शिकार किया।
हैदराबाद थाना क्षेत्र के रामदीनपुर गांव की आबादी के समीप आ पहुंचे बाघ ने डॉक्टर अवधेश वर्मा के खेत में घास चर रही गाय पर हमला करके मार डाला । लोग जब खेतों की ओर गए तो वहां अधखाया शव पड़ा देख उनके होश उड़ गए। यहां से जंगल की दूरी 2 किलोमीटर बताई गई है। गांव वालों की सूचना पर पहुंचे फॉरेस्टर शिव कुमार कश्यप, नरेंद्र वर्मा आदि वन कर्मियों ने मौके का निरीक्षण कर बाघ के हमले की पुष्टि कर बताया कि बाघ अभी शव के आसपास गन्ने में मौजूद है। गांव ने गांव वालों को सतर्क रहने सबके पास ना जाने की सलाह दी है। संवाद