ममरी। कस्बे से रोशन नगर होते हुए घमहाघाट के जंगल से गुजरने वाली रोड पर शुक्रवार सुबह बाघ खड़ा देख कुछ देर के लिए वाहनों के पहिए थम गए। बाद में राहगीरों के शोर मचाने पर बाघ जंगल में चला गया।
शुक्रवार सुबह कुछ बाइक सवार पुवायां की तरफ से ममरी आ रहे थे। तभी उन्हें सुंदरपुर फाटक के पास एक बाघ सड़क पर खड़ा दिखाई दिया। धीरे-धीरे दोनों तरफ वाहनों की लाइन लग गई। बाद में राहगीरों के शोर मचाने पर बाघ जंगल में चला गया। तब कहीं यातायात सुचारू हो सका।
सुंदरपुर के पूर्व प्रधान रामकुमार वर्मा आदि ग्रामीणों का कहना है कि बाघ रोजाना शाम को जंगल से निकल कर खेतों में आ जाता है। इसी कारण रात में दो पहिया वाहनों का निकलना बंद हो जाता है। इसकी पुष्टि वनकर्मियों ने भी की है। संवाद