फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: तिकुनिया में बाघ ने किसान को हमलाकर किया घायल

विज्ञापन
बाघ के हमले से घायल कुलविंदर सिंह
विज्ञापन
तिकुनिया। मझरा पूरब जंगल के निकट बाघ ने मंझरा रेलवे स्टेशन के पास रहने वाले एक किसान पर हमला कर उसे घायल कर दिया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार दोपहर करीब दो बजे ग्राम मझरा पूरब निवासी 65 वर्षीय कुलवंत सिंह पुत्र मनजीत सिंह खेत में मजदूरों के साथ गन्ने की छिलाई करा रहे थे। इसी बीच खेत में छिपे बैठे बाघ ने कुलवंत सिंह पर हमला कर दिया। बाघ के हमला करते ही कुलवंत सिंह ने शोर मचाना शुरू कर दिया।शोर सुनकर खेतों में काम कर रहे मजदूर दौड़ पड़े। इससे बाघ कुलवंत सिंह को छोड़कर जंगल में भाग गया।
विज्ञापन

उत्तर निघासन बेलरायां रेंज के रेंजर बलवंत बहादुर सिंह ने बताया मौके पर टीम पहुंच गई है। घायल कुलविंदर सिंह को इलाज के लिए जिला अस्पताल लखीमपुर भेजा गया है। इससे पहले मझरा पूरब जंगल के निकट 27 मार्च को किसान कश्मीर सिंह को बाघ ने घायल किया था। 31 मार्च को किसान प्रीतम सिंह को मौत के घाट उतारा। आठ अप्रैल को पवन को घायल किया था। बाघ के लगातार हमलों से ग्रामीणों में भारी दहशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें