बिजुआ। थाना क्षेत्र भीरा में उचक्के एक व्यक्ति के हाथ से मोबाइल छीनकर फरार हो गए। भीरा निवासी नत्थू मंगलवार शाम को खेत देखकर लौट रहा था। इसी दौरान भीरा की ओर से आ रहे बाइक सवार उचक्कोें ने उससे मोबाइल छीन लिया और बिजुआ की तरफ भाग गए। दो दिन पूर्व भी मोबाइल छिनैती की दो घटनाएं हो चुकी हैं। नत्थू ने बताया कि तहरीर देने गया था, लेकिन पुलिस ने तहरीर नहीं ली। भीरा एसओ पुष्पराज कुशवाहा ने बताया कि जो तहरीर दी है, उस पर तारीख में कटिंग है। मामला संदिग्ध है, पुलिस जांच कर रही है। संवाद