फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: गोला और रामपुर की टीम ने जीते मुकाबले

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदराबाद। कस्बे में चल रहे शहीद राज नारायण मिश्र स्मारक क्रिकेट टूर्नामेंट के पांचवें दिन दो मैच खेले गए। दोनों मैचों के दौरान गोला और रामपुर की टीम ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की। इस दौरान शमशाद और अमृत को मैन आफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

समिति के सदस्य शैलेंद्र सिंह के मुताबिक शुक्रवार को भी दो मैच खेले गए, जिसमें पहला मैच रामपुर और अन्ना क्लब सिकंदराबाद के बीच खेला गया, जिसमें रामपुर के खिलाड़ियों ने टाॅस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। निर्धारित 16 ओवरों में टीम ने 220 रनों का लक्ष्य दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरे अन्ना क्लब के खिलाड़ी महज 200 रन बनाकर ऑलआउट हो गए।
दूसरा मैच धुरहा और गोला टीम के बीच खेला गया, जिसमें धुरहा ने 162 रन बनाए और गोला की टीम ने महज 12 ओवरों में 163 रन बनाकर मैच जीत लिया। दोनों मैचों में अमृत और शमशाद को मैन आफ द मैच के खिताब से नवाजा गया। एसडीएम मितौली विनीत कुमार उपाध्याय ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। यहां ग्राम प्रधान अशोक कुमार गुप्ता, तारिक खान, संगम मिश्रा, अनिरुध मिश्रा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें