फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: कोहरे और शीतलहर का सितम... कंपकंपाए लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। लगातार ठंड और गलन बढ़ने से लोग ठिठुरने को मजबूर हो गए हैं। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी को लेकर गलन बढ़ती जा रही है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, रविवार को अधिकतम तापमान एक डिग्री बढ़कर 12 पर पहुंच गया, जबकि न्यूनतम तापमान आठ पर ही टिका रहा।
विज्ञापन

रविवार को शहर में सुबह करीब 11 बजे तक कोहरे बना रहा, जबकि ग्रामीण इलाकों का हाल काफी बुरा रहा। नदियों के सटे ग्रामीण अंचलों के लोगों को दिन में फॉग लाइट जलानी पड़ी। दृश्यता महज पांच मीटर तक रही। सबसे ज्यादा दिक्कत बड़े वाहन चालकों को हुई। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, आने वाले एक सप्ताह तक अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी तो हो सकती है लेकिन न्यूनतम तापमान ऐसा ही बने रहने के आसार हैं। गलन और ठंड में इजाफा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें