फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईंट-भट्ठे पर चौकीदारों को बांधकर की लूटपाट

विज्ञापन
The robbery was done by tying the watchmen at the brick-kiln
विज्ञापन
तीन ट्रैक्टर, मोबाइल समेत नगदी लूट ले गए बदमाश
विज्ञापन

चना पर खीरी पुलिस ने किया मौका मुआयना
लखीमपुर खीरी। खीरी थाना क्षेत्र में गांव बांसताली स्थित मां देवी ईंट उद्योग पर शनिवार की रात को चार-पांच बदमाशों ने धावा बोल दिया। बदमाशों ने दोनों चौकीदारों को बांधकर डाल दिया और भट्ठे से तीन ट्रैक्टर, मोबाइल समेत नगदी लूट ले गए। मामले की सूचना पर खीरी पुलिस ने मौका मुआयना किया है।
विज्ञापन

मोहल्ला महाराजनगर निवासी ईंट-भट्ठा मालिक शैलेश कुमार तोलानी ने खीरी पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि उनका एक ईंट भट्ठा मां देवी ईंट उद्योग के नाम से गांव बांसताली में संचालित है। शनिवार की रात करीब 12.30 बजे से एक बजे के मध्य करीब चार-पांच बदमाश ईंट-भट्ठे के भीतर घुस आए तो दोनों चौकीदारों, श्रीकांत शुक्ला और संतलाल, ने बदमाशों का विरोध किया। इस पर बदमाशों ने दोनों चौकीदारों को मारापीटा और तमंचे से फायरिंग की। इसके बाद बदमाशों ने ऑफिस की मेज की दराज में रखे पांच हजार रुपये लूट लिए। फिर चौकीदार श्रीकांत की जेब से भी करीब 2500 रुपये छीन लिए। श्रीकांत के दोनों मोबाइल छीन लिए। इसके बाद बदमाशों ने चौकीदार से ट्रैक्टर की चाभी लेने के लिए छीना झपटी की तो इस दौरान एक बदमाश के चेेहरे से गमछा हट गया। उसे चौकीदार ने पहचानने का दावा किया है। निरीक्षक अपराध अशोक कुमार ने बताया कि ईंट भट्ठे से तीन ट्रैक्टर ले गए हैं। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें