फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: राजपुर अमृत सरोवर के पास वाला रास्ता वाहनों के लिए प्रतिबंधित

विज्ञापन
राजापुर ओवर ब्रिज पर चल रहा काम
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। राजापुर क्रॉसिंग के पास निर्माणाधीन ओवरब्रिज पर गर्डर रखने के चलते अमृत सरोवर के पास वाली सड़क पर छोटे वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित किया गया है। छोटे वाहनों के आवागमन पर रोक 21 नवंबर तक लागू रहेगी। इस रास्ते से बाइक सवार व पैदल राहगीर ही गुजर सकते हैं। क्रॉसिंग बंद होने के बाद छोटे वाहनों के लिए यह रूट निर्धारित किया गया था।
विज्ञापन

पीलीभीत-बस्ती हाईवे पर राजापुर क्रॉसिंग के पास हो रहे ओवरब्रिज निर्माण की वजह से इस रूट पर वाहनों का आवागमन सात नवंबर से बंद है। पीडब्ल्यूडी और यातायात पुलिस ने भारी और छोटे वाहनों के लिए अलग-अलग रूट निर्धारित किए हैं। बहराइच की ओर से आने वाले कार, ट्रैक्टर, ई-रिक्शा, पिकअप व अन्य छोटे वाहनों को राजापुर चौराहे से खीरी होकर राजापुर अमृत सरोवर के पास से एलआरपी चौराहे की ओर भेजा रहा था।
अमृत सरोवर के पास का यह रास्ता क्रॉसिंग के पास से ही निकलता है। स्टील के गर्डर रखे जाने की वजह से यातायात पुलिस ने सुरक्षा काे देखते हुए बुधवार से इस रूट पर वाहनों का आवागमन रोक दिया। अमृत सरोवर मार्ग पर साइकिल, बाइक और पैदल राहगीर ही आ-जा सकेंगे। इस अवधि के दौरान वाहनों को किस रूट से निकाला जाएगा, यह तय नहीं किया गया है। छोटे वाहन भी भारी वाहनों के लिए निर्धारित मार्ग से गुजरेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें