फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोला के हॉस्पिटल में मृतक के परिजन ने किया हंगामा

विज्ञापन
गोला के शौर्य हॉस्पिटल में अधिकारियों से कार्यवाही की मांग करते मृतक के परिजन। - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। शुक्रवार की देर शाम नगर के खुटार रोड स्थित अस्पताल में मृतक के परिजन ने हंगामा किया और अस्पताल के डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। नगर के अर्जुन नगर कॉलोनी निवासी दीपू ने शुक्रवार को अपने 53 वर्षीय पिता छोटे को खुटार रोड स्थित शौर्य हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती कराया था। दीपू ने बताया कि अस्पताल में कई जांच कराने के बाद इलाज शुरू किया गया।
विज्ञापन

शाम को जब वह पैसों का प्रबंध कर घर से अस्पताल पहुंचा तो डॉक्टरों ने हालत अधिक खराब होने पर उसके पिता छोटे को सीएचसी ले जाने को कहा। देर शाम जब वह अपने पिता को लेकर गोला सीएचसी आया, जहां डॉक्टरों ने छोटे को मृत घोषित कर दिया। गुस्साए परिजन ने अस्पताल जाकर हंगामा करते हुए डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की।
सूचना पर तहसीलदार विनोद कुमार गुप्ता, सीओ राजेश कुमार, पीएचसी अधीक्षक डॉ गणेश, प्रभारी निरीक्षक डीपी शुक्ला अस्पताल पहुंचे और कार्रवाई का आश्वासन देकर मामले को शांत कराया। अधिकारियों की मौजूदगी में पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। तहसीलदार और पीएचसी अधीक्षक डॉ. गणेश ने बताया कि अस्पताल की की जांच करा कर अग्रिम कार्रवाई के लिए रिपोर्ट सीएमओ सहित उच्च अधिकारियों को भेज दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें