फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: कोतवाली घेरकर परिजनों ने किया हंगामा तो पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
आधी रात तक कोतवाली गेट के बाहर परिजनों समेत बैठे रहे सैकड़ों लोग
विज्ञापन

देर रात विधायक अमन गिरि ने नाराज परिजनों को समझाया तो माने लोग
कॉलेज जाने के लिए निकली छात्रा आठ दिसंबर से है लापता
गोला गोकर्णनाथ। लापता छात्रा के मामले में गोला कोतवाल के ढुलमुल रवैये से नाराज परिजनों ने शनिवार देर रात मोहल्ले वालों के साथ कोतवाली घेर ली और पुलिस-प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाए। भीषण सर्दी में कोतवाली गेट के बाहर ही वह जमीन पर बिस्तर लगाकर आधी रात तक बैठे रहे। कोतवाली घेरे जाने के बाद हरकत में आई गोला पुलिस ने मामले में अगले दिन अपहरण की धाराओं में दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
एक छात्रा आठ दिसंबर को कॉलेज जाते समय लापता हो गई थी। छात्रा के परिवार वालों ने गोला कोतवाली में तहरीर दी तो कोतवाल डीपी शुक्ला ने गुमशुदगी दर्ज की। इसके बाद कार्रवाई की मांग को लेकर परिजन एसपी से मिले। उसके बाद कोतवाली पुलिस ने अभिषेक वर्मा और ऋषभ वर्मा के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया।
विज्ञापन

परिजनों का आरोप है कि कोतवाल डीपी शुक्ला ने मामले में कोई रुचि नहीं ली। पुलिस के ढिलाई बरतने से परिवार वालों का गुस्सा बढ़ गया। शनिवार को थाना दिवस में परिजनों ने सीओ व तहसीलदार का घेराव करने के बाद शाम को कोतवाली घेर ली और गेट पर ही धरना प्रदर्शन शुरु कर दिया। इस दौरान परिजनों और अन्य ने पुलिस-प्रशासन मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। देर रात विधायक अमन गिरि मौके पर पहुंचे और परिजनों को कार्रवाई कराने का आश्वासन देते हुए ढिलाई बरतने पर विधायक ने पुलिस को आड़े हाथों लिया। उसके बाद परिजन अपने घर को रवाना हुए।
विज्ञापन

छात्रा की तलाश में सर्विलांस और क्राइम ब्रांच की टीमें लगी हैं। लोकेशन के आधार पर दबिश दी जा रही है। लोगों से पूछताछ भी की जा रही है। छात्रा को शीघ्र बरामद कर लिया जाएगा।
- राजेश कुमार, सीओ राजेश कुमार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें