फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: सरकारी योजनाओं को घर-घर पहुंचाना है यात्रा का मकसद

विज्ञापन
अंबरसोत में  भारत संकल्प यात्रा में शामिल हुए प्रभारी मंत्री आशीष पटेल
विज्ञापन
ओयल/लखीमपुर खीरी। बृहस्पतिवार को ग्राम सरैंया और अंबरसोत पहुंची विकसित भारत संकल्प यात्रा में प्रभारी मंत्री आशीष पटेल ने शिरकत करते हुए ग्रामीणों को योजनाओं के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

कहा कि प्रधानमंत्री का मकसद है कि जिस गांव में ये यात्रा पहुंचे, हर व्यक्ति उस गाड़ी तक पहुंचे और सभी पात्र योजनाओं से संतृप्त हो सके। डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि यात्रा का उद्देश्य शासकीय योजनाओं का घर-घर तक पहुंचाना है। विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए सरकार के साथ आमजन की सहभागिता जरूरी है। इस मौके पर सीडीओ अनिल कुमार सिंह, सीएमओ डॉ संतोष गुप्ता, ब्लॉक प्रमुख रमाशंकर राज, बीजेपी मंडल अध्यक्ष नीरज मिश्रा, अशोक अवस्थी, अपना दल जिलाध्यक्ष राजीव पटेल मौजूद रहे।
प्रभारी मंत्री ने लाभार्थियों को बांटे हित पत्र
प्रभारी मंत्री आशीष पटेल ने विधायक सदर योगेश वर्मा, डीएम, एसपी, सीडीओ के साथ बेहजम के ग्राम सरैया और ब्लॉक नकहा के ग्राम अंबरसोत में आयोजित कार्यक्रम में लगी प्रदर्शनी में विभिन्न विभागों के स्टालों का अवलोकन किया। स्टॉलो पर मौजूद कार्मिकों से जरूरी जानकारी ली। इस अवसर पर उन्होंने श्रम विभाग की मातृत्व शिशु एवं बालिका मदद योजना के तहत 10 लाभार्थी श्रमिकों को 25-25 हजार की एफडी प्रदान की। तीन टीवी रोगियों को पोषण पोटली, चार लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड, 10 लाभार्थियों को पीएम आवास योजना की चाबी और प्रमाण पत्र, पीएम किसान सम्मन निधि के पांच लाभार्थियों को स्वीकृत पत्र, सैम श्रेणी के दो बच्चों को सुपोषण किट, दो छह माह के शिशुओं का अन्नप्राशन एवं दो गर्भवती धात्री महिलाओं की गोद भराई की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें