प्रेसवार्ता कर पत्रकारों को जानकारी देते भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व उत्तर प्रदेश सहकारिता प्रभार
लखीमपुर खीरी। केंद्र सरकार का जनहितकारी बजट राम राज्य की हर संकल्पना का आधार है। रामराज्य का अर्थ, हर गरीब को छत, दवा व हर गरीब को भोजन मिले। यह कहना है भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष बृज बहादुर का।
रविवार को भाजपा कार्यालय पर केंद्र सरकार के बजट की खूबियां बताने के लिए वह प्रेसवार्ता को संबोधित कर रहे थे। बृज बहादुर ने कहा कि यूपी को 20 लाख शहरी, ग्रामीण क्षेत्रों में 22 लाख आवास का तोहफा दिया है। 100 आईटीआई को अपग्रेड करना, इससे 3.50 लाख युवाओं को लाभ मिलेगा। 10 नए राष्ट्रीय राजमार्ग के अलावा रेलवे डेवलपमेंट के लिए 19 हजार 848 करोड़ रुपए व दो नए इंडस्ट्रियल पार्क बनाए जाएंगे।
पीएम सूर्य योजना के तहत 20 लाख परिवारों को 300 यूनिट तक निशुल्क बिजली मिलेगी। कहा, विपक्ष नकारात्मक बातें फैलाकर केंद्र सरकार पर आरोप लगा रहा है कि यूपी को कुछ नहीं मिला, जबकि यूपी को करोड़ों की धनराशि आवंटित हुई हैं। विशिष्ट अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश सहकारी बैंक के मनीष साहनी ने बजट की खूबियां बताईं।
भाजपा कार्यालय में पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं संग बैठक हुई। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील सिंह, सदर विधायक योगेश वर्मा, जिला महामंत्री आशू मिश्रा, रामजी मौर्य, विनोद लोधी, कुलभूषन सिंह, विनीत मनार, पुष्पा सिंह, पवन गुप्ता, रमेश चंद्र मिश्र आदि मौजूद रहे।