फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: पुलिस ने पीड़ित को मेज पर लिटाकर बरसाए पटे

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। लोगों के साथ पुलिस कैसा व्यवहार करती है, इसका एक उदाहरण एलआरपी चौकी में देखने को मिला। मारपीट के पीड़ित एक व्यक्ति को मेज पर लिटाकर पुलिस ने जमकर पटे बरसाए। बाद में चोटिल हालत में उसे छोड़ दिया। रविवार को सदर विधायक योगेश वर्मा ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस की कार्यशैली पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

गांव मुड़ियाखेड़ा निवासी रामकिशोर ने एसपी को दिए प्रार्थनापत्र में बताया कि शनिवार की सुबह करीब 8:30 बजे वह दीवार बना रहे थे। इसी समय गांव के रामसिंह, कोढैया टीकर थाना फरधान निवासी सुरेश, धर्मेंद्र व सोमू आ गए। फायरिंग की और उसके छोटे भाई अनिल कुमार की पिटाई कर दी। उसका जिला अस्पताल में इलाज हो रहा है। पुलिस दोनों पक्षों को कोतवाली ले आई।
आरोप है कि एलआरपी चौकी के दो आरक्षियों ने मेज पर लिटाकर रामकिशोर की पटे से पिटाई की। मारपीट से लाल निशान भी पड़ गए। बाद में उसे कोतवाली से छोड़ दिया गया। दूसरे पक्ष के लोगों को कोई विधिक कार्रवाई नहीं की गई। जानकारी मिलते ही विधायक योगेश वर्मा कोतवाली पहुंचे। नाराजगी जताई और आरोपियों पर केस दर्ज करने को कहा।
विज्ञापन


कराई जाएगी जांच, होगी कार्रवाई : सीओ सिटी
सीओ सदर संदीप सिंह ने बताया कि मुड़ियाखेड़ा के मामले में सदर विधायक कोतवाली आए थे। मामले की जांच करने और कार्रवाई की बात कही। इस मामले की जांच की जा रही है। दो आरक्षियों पर पिटाई करने का आरोप है। जांच में दोषी मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें