पलियाकलां (लखीमपुर खीरी)। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव सोमवार रात पलिया के एक प्राइवेट लॉज में रुके थे। मंगलवार सुबह 10 बजे त्रिकोलिया गांव पहुंचकर पूर्व विधायक स्वर्गीय निरवेंद्र कुमार मिश्रा मुन्ना के पुत्र संजीव कुमार मिश्रा से मिले। थारू समाज के लोगों ने भी मुलाकात की और क्षेत्र की समस्याओं को उनके सामने रखा। कई थारू सपा कार्यकर्ता भी अखिलेश से मिलने पहुंचे थे। वनाधिकार कानून के बारे में चर्चा की। जिस पर उन्होंने सदन में इसको उठाने की बात कही। पूर्व ब्लाक प्रमुख व सपा के वरिष्ठ नेता गुरप्रीत सिंह जार्जी के आवास पर पहुंचकर मीडिया से बातचीत की।
परिवार के साथ दुधवा भ्रमण की फैली अफवाह
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के परिवार के साथ आने और दुधवा भ्रमण की बातें सोमवार देर शाम तक हो रहीं थीं, लेकिन सुबह यह फर्जी निकला। न तो अखिलेश का परिवार साथ था और न ही उन्होंने दुधवा का भ्रमण किया।