रोटरी क्लब लखीमपुर सेंट्रल ने मनाया डॉक्टर्स डे
लखीमपुर खीरी। रोटरी क्लब लखीमपुर सेंट्रल के नए सत्र का आगाज सोमवार को केक काटकर हुआ। क्लब सदस्यों ने अस्पताल रोड स्थित संजय अग्रवाल के प्रतिष्ठान पर बैठक कर पिछली कार्रवाई की पुष्टि की। इसके बाद केक काटा। साथ ही रोटरी महोत्सव मनाने को लेकर विचार विमर्श हुआ। इस दौरान मेला चेयरमैन के लिए महिपाल जैन और लकी ड्रा चेयरमैन के लिए डॉ. रवि टंडन का चुना गया। वहीं डॉ. अखिलेश खरे, डॉ. रमेश मल्होत्रा, डॉ. प्रदीप टंडन एवं सीए अमित गुप्ता, रोशन अग्रवाल को पौधे देकर सम्मानित किया गया। क्लब सदस्यों ने महिला अस्पताल में कूलर एवं एसी दान करने का निर्णय हुआ इस मौके पर संगठन के कई सदस्य मौजूद रहे। संवाद