फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: गृहस्वामी को कमरे में बंदकर नकदी और आभूषण लूट ले गए बदमाश

Wed, 19 Jul 2023 12:30 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
खमरिया में लूट के बाद घटनास्थल का निरीक्षण करते एसपी
विज्ञापन
खमरिया। थाना क्षेत्र के गांव शेरपुर के मजरा बेहड निवासी सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक लक्ष्मी नारायण को कमरे में बंदकर बदमाश 1.73 लाख रुपये व जेवर लूट ले गए। साथ ही शिकायत करने पर गोली मारने की धमकी भी दी। बदमाशों की संख्या छह से सात बताई जा रही है। घटना का पता चलने पर थाना पुलिस, सीओ और एसपी गांव पहुंचे। शीघ्र खुलासे का निर्देश मातहतों को दिया। इस घटना से ग्रामीणों में भय का माहौल है।
विज्ञापन

सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक लक्ष्मी नारायण मिश्रा ने बताया कि सोमवार की रात वह बाहर कमरे में सो रहे थे। रात करीब 2.30 बजे पांच से छह बदमाश घर में घुस आए। उनके कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया। आहट सुनकर उनकी आंख खुली तो देखा कि बदमाश घर में टहल रहे थे। बदमाशों और कमरे का दरवाजा बाहर से बंद देख उन्होंने शोर मनाना शुरू किया।
शोर सुनकर छत पर सो रहे दामाद आलोक मिश्रा और परिवार के अन्य सदस्य भी जग गए। परिजनों के जगने से बदमाश भाए गए। जाते-जाते कहा कि अगर पुलिस से शिकायत की तो गोली मार देंगे। गृहस्वामी ने बताया कि छत पर सो रहे परिजनों ने नीचे आकर कमरे का दरवाजा खोला तब वह बाहर आए।
विज्ञापन

देखा कि बदमाश अलमारी में रखे 1,73,500 रुपये, दो जोड़ी सोने के कुंडल, चेन, मोबाइल व अन्य सामान लूट ले गए। पीड़ित की सूचना पर थानाध्यक्ष खमरिया अजय राय गांव पहुंचे। परिजनों के बयान दर्ज किए। सीओ पीपी सिंह भी पहुंचे। साथ ही एसपी गणेश प्रसाद साहा ने भी घटनास्थल पहुंचकर जायजा लिया। घटना के जल्द खुलासे और बदमाशों की गिरफ्तारी का निर्देश थानाध्यक्ष को दिया।

गठित की गईं तीन टीम, क्राइम ब्रांच और सर्विलांस सेल भी लगी
सीओ धौरहरा पीपी सिंह ने बताया कि अज्ञात में मुकदमा दर्ज किया गया है। खुलासे के लिए तीन टीमें गठित की गई हैं। खमरिया थाने की भी दो टीमें लगी हैं। क्राइम ब्रांच और सर्विलांस सेल को भी लगाया गया है।

खमरिया में लूट के बाद घटनास्थल का निरीक्षण करते एसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें