फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: बाढ़ के पानी से जर्जर हुआ मिल मार्ग, पुलिया पर पड़ रहा लिंटर

विज्ञापन
संपूर्णानगर कस्बे के मिल मार्ग पर निर्माणाधीन पुलिया, क्षतिग्रस्त सड़क संवाद
विज्ञापन
संपूर्णानगर। कस्बे में मिल मार्ग से पीलीभीत जिले के थाना हजारा के गांवों को जोड़ने वाली सड़क पर निर्माणाधीन पुलिया का कार्य काफी धीमी गति से चल रहा है। बारिश में पुलिया के पास सड़क भी क्षतिग्रस्त हो गई। आवागमन में दिक्कतों का सामना कर रहे दो जिलों के लोगों की मुश्किलों में और इजाफा हो गया है। सड़क के गड्ढे राहगीरों को दर्द दे रहे हैं।
विज्ञापन


मिल मार्ग से पीलीभीत के थाना हजारा तक लोक निर्माण विभाग की ओर से 19 करोड़ की लागत से लगभग 5.85 किलोमीटर सड़क व एक पुलिया का निर्माण हो रहा है। पांच अप्रैल से निर्माणाधीन सड़क के दोनों किनारों की खोदाई कर बजरी डाली जा चुकी है। लोगों को उम्मीद थी कि काम जल्द पूरा हो जाएगा, लेकिन लोकसभा चुनाव के कारण कार्य की गति काफी सुस्त रही।
चुनाव बाद पुलिया का कार्य शुरू हुआ। विभाग ने पुलिया के पास वैकल्पिक रास्ता बनाया, जो बारिश में काफी खराब हो गया है। बीते आठ जुलाई को आई बाढ़ से पुलिया के ऊपर पड़े गर्डर आदि बह गए। बाढ़ के समय वैकल्पिक रास्ता भी जलमग्न रहा। हालांकि अब आवागमन में दिक्कतें कुछ कम हुई हैं। पुलिया पर लिंटर पड़ रहा है।
विज्ञापन



इन गांवों के लोगों का हाता है आवागमन
इस मार्ग से थाना हजारा के रामनगर, आजादनगर, शांतिनगर, गांधीनगर, भुर्जुनीया, शास्त्रीनगर, कबीरगंज आदि गांव और ट्रांस शारदा क्षेत्र के ग्रामीणों का आवागमन होता है। प्रतिदिन 10 से 15 हजार लोग इसी मार्ग से सम्पूर्णानगर बाजार, चीनी मिल कॉलेज, अस्पताल आदि स्थानों पर आते-जाते हैं। मिल मार्ग के विजय सिंह गुडू, मनोज गुप्ता, अर्जुन, थाना हजारा के विपिन मिश्र, कुलवंत राजभर, विनोद सिंह आदि ने विभाग पर निर्माण में लापरवाही का आरोप लगाया है। कहा कि अगर विभाग समय रहते कार्य शुरू कर देता तो बाढ़ में यह दंश नही झेलना पड़ता।

संपूर्णानगर की करीब एक किलोमीटर सड़क उनको हैंडओवर हुई है। पूरी 5.8 किलोमीटर सड़क का सभी टैक्स मिलाकर बजट 19 करोड़ है। इसमें चीनी मिल के पास एक पुल बन रहा है। बाढ़ की वजह से पुलिया बनने में देरी हुई। कार्य शुरू है, पूरा होने में समय लगेगा। - अनूप, जेई लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें