लखीमपुर खीरी। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती जिले में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। राजकीय भवनों के साथ ही शैक्षणिक और सामाजिक संस्थाओं पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। स्कूली बच्चों ने प्रभातफेरी निकाल कर सत्य-अहिंसा के मार्ग पर चलने का संदेश दिया।
जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल ने सुबह नौ बजे कलक्ट्रेट सभागार में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण किया। डीएम ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के आश्रितों को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। जिलाधिकारी ने कहा कि महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की विचारधारा का अनुकरण करना चाहिए। इनके विचारों से समाज में परिवर्तन आएगा।
डीएम ने टीबी मुक्त पांच ग्राम पंचायतों की प्रधानों को सम्मानित किया। इसमें मुरादपुर की रामगुनी, खमरिया की पूनम, कलौरा की शशि देवी, काशीपुर के अजय कुमार और अछौरा के उमेश पाठक शामिल रहे। वहीं डीएम ने डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन पर राजपुर के संतोष कुमार, प्रदीप कुमार, सलेमपुर के अजय कुमार, विजय कुमार को सुरक्षा किट और शाॅल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इसके बाद डीएम ने गांधी बालोद्यान कन्या जूनियर हाईस्कूल में गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। वहीं एसपी गणेश प्रसाद साहा ने पुलिस लाइन में महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। वहीं मोहम्मदी के मझिगवां के देवी मंदिर पर गांधी जयंती के अवसर पर विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह के निर्देशन में स्वच्छता अभियान चलाया गया।
न्यू एनटीआई स्कूल में मनाई गई गांधी जयंती
मोहम्मदी। कस्बे के न्यू एनटीआई पब्लिक स्कूल में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती धूमधाम से मनाई गई। प्रबंधक शाहनवाज खां ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व द्वितीय प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर ध्वज फहराया गया। संवाद
गांधी जयंती पर किया फहराया ध्वज
पसगवां/बरवर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉ. अश्विनी वर्मा, ब्लाॅक में एडीओ पंचायत देवेंद्र कुमार, थाने में थाना प्रभारी रविंद्र सोनकर ने ध्वजारोहण किया। बरवर के संविलियन विद्यालय में बच्चों को इंचार्ज प्रधानाध्यापक प्रेमलता ठाकुर ने गांधी व शास्त्री के जीवन परिचय की जानकारी दी।
-
देशवासियों के लिए प्रेरणा स्रोत हैं बापू और शास्त्री
गोला गोकर्णनाथ। गांधी व शास्त्री की जयंती पर नगर पालिका में अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने ध्वजारोहण किया। कृषक समाज इंटर कॉलेज में नेहरू युवा केंद्र की ओर से आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व सांसद रवि प्रकाश वर्मा, पब्लिक इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य बाबूराम सागर ने गांधी एवं शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण किया। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने कहा कि बापू और शास्त्री देशवासियों के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। एनसीसी कैडेट ने शहर में रैली निकाली। सीजीएन पीजी कॉलेज में भी धूमधाम से गांधी जयंती मनाई गई। कांग्रेसियाें ने गांधी, शास्त्री और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मूसरिया दीन पासी की जयंती मनाई। इस मौके पर नगर अध्यक्ष अजीत जैन, आदेश गुप्ता, राकेश विश्वकर्मा, विकास सोनी आदि मौजूद रहे। संवाद
बच्चों ने प्रस्तुत किए देशभक्ति के गीत और कहानियां
भीखमपुर। संविलियन विद्यालय हरीशपुर में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण कर बच्चों ने देशभक्ति के गीत और कहानियां प्रस्तुत कीं। इस मौके पर प्रधानाध्यापक राजीव कुमार, सहायक अध्यापक नदीम अनवर, प्रवीण कुमार, देवेश आदि मौजूद रहे। संवाद
झाड़ू लगाकर दिया स्वच्छता का संदेश
मितौली। गांधी जयंती के मौके पर तहसील में एसडीएम विनीत उपाध्याय, ब्लॉक पर बीडीओ अमित सिंह परिहार, क्षेत्राधिकारी कार्यालय पर सीओ शमशेर बहादुर सिंह, कोतवाली में प्रभारी निरीक्षक राजू राव ने ध्वज फहराया। वहीं जिला मंत्री भाजपा ब्रजेश सिंह ने स्वच्छता का संदेश देकर पिपरझला, मैगलगंज में अमृत सरोवर और भारतीय इंटर कॉलेज सहित सार्वजनिक स्थानों पर झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया। संवाद
-
स्वच्छता ही सेवा के तहत 155 घंटे चला अभियान
खीरी टाउन। स्वच्छता ही सेवा 2024 के अंतर्गत नगर पंचायत खीरी में 155 घंटे सफाई अभियान चला। वार्डों व स्कूलों में स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। इस मौके पर चेयरपर्सन उजमा बी, पूर्व अध्यक्ष फहीम अहमद, ईओ विनीत कुमार, सभासद आदि मौजूद रहे। संवाद
-
महापुरुषों के चित्र पर किया माल्यार्पण
बिजुआ। कस्बे के सभी प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के अलावा सीएचसी बिजुआ में गांधी और शास्त्री को याद किया गया। बस्तौली में गोला विधायक अमन गिरि ने दोनों महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। संवाद
जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने मरीजों को बांटे फल
ओयल। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. आरके कोली सहित अन्य डॉक्टरों ने आइसोलेशन, जिरियाट्रिक, एनआरसी, चिल्ड्रन और सर्जिकल आदि वार्ड में भर्ती मरीजों को फल बांटे। इस दौरान डॉ. आरपी वर्मा, डॉ. हर्ष देव भारती, डॉ. सतीश वर्मा, डॉ. एके द्विवेदी, डॉ. कमलेंद्र वर्मा, डॉ. विजय वर्मा, रजनी, महंत सिंह, विमल सिंह, अमरेंद्र सिंह, देवनंदन, मनीष, सुरेंद्र, पंकज आदि मौजूद रहे। वहीं प्रतिभा गौतम, मदरसा जामिया अरबिया उलूमुल कुरआन में प्रबंधक इरफान ने ध्वजारोहण किया।
निघासन में फहराया राष्ट्रीय ध्वज
निघासन। तहसील में एसडीएम राजीव निगम, ब्लाॅक पर बीडीओ जयेष सिंह, तहसील अधिवक्ता संघ पर मंत्री उमाकांत जायसवाल, कोतवाली में कोतवाल महेश चंद्र और नगर पंचायत कार्यालय पर ध्वजारोहण किया गया। संवाद
मोहम्मदी एनटीई स्कूल
मोहम्मदी एनटीई स्कूल
मोहम्मदी एनटीई स्कूल