फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: दो डिग्री गिरा पारा... सर्दी का सितम और बढ़ा

विज्ञापन
मौसम। घटते तापमान से बड़ी सर्दी में कुछ इस तरह से बाहर निकले लोग। संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। बीते चार दिनों से लुढ़के तापमान के बाद बढ़ी गलन ने लोगों का जीना मुहाल कर रखा है। रविवार को तीसरे दिन भी सूरज नहीं निकला। लोग घरों में दुबके रहे। रविवार को तापमान नौ डिग्री सेल्सियस से लुढ़ककर सात डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। मौसम विभाग के वैज्ञानिक आने वाले एक सप्ताह तक तापमान में और गिरावट होने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन

28 दिसंबर से शुरू हुआ सर्दी का सितम कम होने का नाम नहीं ले रहा है। जहां अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखी गई, वहीं न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया। रविवार को सरकारी-गैर सरकारी कार्यालय बंद होने की वजह से लोगों ने घरों में ही रहे। सूरज के न निकलने से कपड़े भी नहीं सूख सके।
हालांकि सर्दी से बचने के लिए शहर में कई जगहों पर अलाव की व्यवस्था की गई है। मौसम विभाग के वैज्ञानिकों का दावा है कि आने वाले एक सप्ताह के भीतर तापमान छह डिग्री सेल्सियस से भी कम हो सकता है। वहीं अधिकतम तापमान में एकाध डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन



मौसम का आगे का हाल
तिथि- अधिकतम- न्यूनतम
एक जनवरी 22, 7
दो जनवरी 23, 7
तीन जनवरी 22, 6
चार जनवरी 23, 7
पांच जनवरी 22, 6
छह जनवरी 22, 7
(तापमान डिग्री सेल्सियस में)

मौसम। घटते तापमान से बड़ी सर्दी में कुछ इस तरह से बाहर निकले लोग। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें