फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंजीनियरों ने पीडब्ल्यूडी के गेट पर की मीटिंग

Thu, 21 Jan 2016 06:19 PM IST
लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
उप्र डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ ने गुरुवार को पीडब्ल्यूडी विभाग के गेट पर मीटिंग की और संगठन की ओर से मुद्दे उठाए। जिलाध्यक्ष जीएस सिंह ने कहा कि जब तक उनकी मांगों पर प्रदेश सरकार कोई कार्रवाई नहीं करती, तब तक संगठन का विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। बैठक में प्रांतीय पर्यवेक्षक के रूप में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एसपी मिश्रा भी मौजूद रहे। इस दौरान मंडी परिषद, विद्युत विभाग, नलकूप खंड, लघु सिंचाई विभाग, सिंचाई विभाग, बाढ़ खंड, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, जिला पंचायत एवं पीडब्ल्यूडी विभाग के करीब सौ से अधिक इंजीनियर शामिल थे। इंजीनियरों ने शपथ पूर्वक 17 फरवरी तक ग्रेड पे न दिए जाने के संबंध में अनिश्चित कालीन हड़ताल पर प्रस्थान संबंधी घोषणा पत्र भरकर पर्यवेक्षक को सौंप दिया। साथ ही यह भी तय किया कि सरकार से आर-पार की लड़ाई लड़ी जाएगी। संगठन की अगली गेट मीटिंग 23 जनवरी को नलकूप खंड एलआरपी, 25 जनवरी को विद्युत वितरण खंड प्रथम, 27 जनवरी को जिला पंचायत तथा 28 जनवरी को जलनिगम कार्यालय भंसड़िया में किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें