फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: छोटी काशी में बिखरेगी सवा लाख दीयों की रोशनी

विज्ञापन
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। अयोध्या में श्रीराम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर गोकर्ण तीर्थ पर सवा लाख दीये जलाए जाएंगे।
विज्ञापन

शुक्रवार को नगर पालिका परिषद सभागार में विधायक अमन गिरि और पालिकाध्यक्ष की उपस्थिति में पालिका सदस्यों और नगर के संभ्रांत जनों की बैठक हुई। बैठक में 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में भव्य राम मंदिर में श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर गोकर्ण तीर्थ पर एक लाख 21 हजार से दीपोत्सव मनाने, भजन संध्या, नगर के सभी मंदिरों, धर्मशालाओं की सजावट, नगर के प्रमुख मार्गों पर सफाई कराने का निर्णय लिया गया। नगर के प्रमुख मार्गों पर भव्य शोभायात्रा निकाले जाने का निर्णय लिया गया। विधायक और पालिका अध्यक्ष ने नगर के इस सामूहिक आयोजन में समस्त नगर वासियों से सहभागिता निभाने के लिए आवाहन किया।
विज्ञापन


इस मौके पर शत्रोहन मिश्र, रविंद्र कटियार, अमित कुमार, संदीप कुमार वर्मा, सभासद नानकचंद वर्मा, सुरेश जायसवाल, आशीष अवस्थी, दानिश राईन, आनंद किशोर गिरि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें