फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: मुकदमा दर्ज होने के बाद ही किया अंतिम संस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
मझगईं। इलाके के बघईया में विवाहिता की मौत के बाद परिजनों ने अंतिम संस्कार से मना कर दिया। मुकदमा दर्ज होने पर 24 घंटे बाद बुधवार की देर शाम शव का अंतिम संस्कार हो सका।
विज्ञापन


बघईया निवासी रामविलास के पुत्र सुनील कुमार ने दूसरा विवाह किया था, जिससे घर में घरेलू कलह शुरू हो गयी थी। सुनील पहली पत्नी को लेकर काशीपुर काम करने चला गया था। जबकि दूसरी पत्नी संगीता को माता पिता के साथ छोड़ गया था। सोमवार को उसका शव कमरे में लटका मिला था। मृतका के मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया था।
मंगलवार शाम को पोस्टमार्टम के बाद शव लाया गया तो परिजनों ने हंगामा करते हुए अंतिम संस्कार से मना कर दिया। बुधवार को पूरा दिन पुलिस समेत अन्य लोग मान मनौव्वल करते रहे और आखिर में मृतका के जेठ नागेश कुमार, जेठानी सुनीता, ननदोई हरिराम पर मुकदमा दर्ज होने के बाद अंतिम संस्कार पर राजी हुए। देर शाम को मृतका का अंतिम संस्कार किया गया। कस्बा इंचार्ज शैलेंद्र सिंह ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें