निघासन। लखीमपुर क्षेत्र में पनगी के पास हुए सड़क हादसे में मारे गए चकलुआ के दादा पारस और पोते करन का अंतिम संस्कार गमगीन माहौल में रविवार को हुआ। पोस्टमार्टम के बाज जब यहां शव पहुंचा तो एक ही परिवार में दो लोगों की मौत से पूरे और मोहल्ले में चीख पुकार मच गई।
मृतक पारस के बेटे दीवान ने बताया कि मुंशी और चंद्रभान समेत वह तीन भाई हैं। बताया कि करीब 15 साल पहले बाढ़ के कारण पनगी खुर्द में रहने चला गया था। वहीं, पर उसके पिता पारस भी आते जाते रहते थे, शनिवार की रात बेटे और पिता को ट्रक ने रौंदकर मार डाला।
रविवार को पारस और बेटे करन का शव गांव पहुंचा तो दो शव एक साथ देखकर कोहराम मच गया। देर शाम को दोनों का शारदा नदी के किनारे पुलिस की देखरेख में अंतिम संस्कार किया गया। परिवार में पारस की पत्नी लाली और मुंशी आदि का रो-रोकर बुरा हाल है। संवाद