फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: बेटे की तलाश में पहुंची महिला को होटल संचालक ने दी थी धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। थाना नीमगांव निवासी रामदेवी जब अपने लापता पुत्र की तलाश करते हुए सरना होटल पहुंचीं तो वहां के प्रबंधक ने अभद्रता करते हुए मौके से भगा दिया। जान से मारने और गायब करा देने की धमकी दी थी। एक साल बाद कोर्ट के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीड़िता रामदेवी ने बताया कि उसका पुत्र अमित कुमार उर्फ बिच्छी, मेहरोत्रा टेंट हाउस व ग्रोसरी सरना होटल निकट बसंत टाकीज लखीमपुर में कार्य करता था। वह आठ जुलाई 2023 से लापता है। पुत्र की तलाश करते हुए रामदेवी सरना होटल के मालिक सुशील मेहरोत्रा के पास गईं और बेटे के लापता होने के संबंध में जानकारी मांगी। इस पर सुशील व दो अज्ञात लोगों से अमित कुमार के बारे में दोबारा पूछा और सीसीटीवी फुटेज दिखाने की बात कही। इस पर विपक्षी आक्रोशित हो गए और अमित के बारे में कोई भी जानकारी देने से मना कर दिया।
आरोप है कि सुशील मेहरोत्रा व कुछ अन्य लोगों ने जातिसूचक गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी थी। फिलहाल पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें