फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाली हाथियों का झुंड फिर पहुंचा सहजनिया, फसल उजाड़ी

विज्ञापन
हाथियों द्वारा तोड़ा गया इंजन।
विज्ञापन
ममरी। नेपाली हाथियों ने रविवार रात फिर जंगल से सटे सहजनिया गांव के खेतों में जमकर उत्पात मचाया।
विज्ञापन

हाथियों ने सहजनियां गांव निवासी भगवानदास वर्मा के एक एकड़ खेत में खड़ी गन्ने की फसल बर्बाद कर दी। राकेश कुमार के ट्यूबवेल पर लगा इंजन तोड़ डाला। साथ ही मुकुंडापुर के कई किसानों के खेतों में खड़ी धान व गन्ने की फसल तहस-नहस कर दी। इससे पहले 11 अक्तूबर की शाम खेत देखने गए भगवानदास वर्मा के 22 वर्षीय बेटे प्रांजल को नेपाली हाथी ने पटककर मार डाला था। पूर्व प्रधान गुड्डू वर्मा का कहना है कि लोग प्रांजल की मौत का गम अभी भुला नहीं पाए कि नेपाली हाथियों का झुंड फिर आ पहुंचा है। इससे लोग दहशत में हैं। इसकी सूचना पर पहुंचे वन कर्मियों ने रात में आग जलाकर और पटाखे दगाए हाथियों को जंगल की ओर भगाया। रेंजर मोबिन आरिफ ने गांव वालों को हाथियों के करीब न जाने और सतर्क रहने की सलाह दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें