फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: मां पूर्णागिरि धाम में हवन-पूजन व भंडारा कराने के लिए जत्था रवाना

Mon, 25 Aug 2025 11:19 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
पलिया से गाजे-बाजे के साथ रवाना होता भक्तों का जत्था। स्रोत : संस्थान
विज्ञापन
पलियाकलां। मां पूर्णागिरि धाम में हवन-पूजन व भंडारे के लिए पलिया निवासी देवी भक्तों का जत्था सोमवार को गाजे-बाजे के साथ रवाना हुआ। बीते 16 वर्षों से पलिया निवासी देवी भक्त मां पूर्णागिरि धाम में यह आयोजन करते आ रहे हैं। श्रद्धालुओं ने हनुमान मठिया मंदिर व शिव मंदिर में मत्था टेका। श्रीकुल सेवा आश्रम के संस्थापक आचार्य गोविंद माधव मिश्र ने चंदन का तिलक लगाकर व माला पहनाकर आशीर्वाद देते हुए जत्थे को रवाना किया। संस्था के मंत्री व व्यवस्थापक कृष्ण कुमार गापी, आचार्य सोमेश माधव मिश्र, आचार्य अतुलेंद्र शुक्ल, आचार्य राघव, पंडित मनीष अवस्थी आदि के नेतृत्व में जत्था धाम के लिए निकला है। कारीगर अमित कुमार अपनी टीम के साथ जत्थे में शामिल हैं। इस दौरान शांतिस्वरूप शुक्ला, गगन मिश्रा, रामचंद्र शुक्ला, विश्वकांत त्रिपाठी, रमेश गुप्ता, ईशान, अभिषेक माधव मिश्र, कल्याण प्रसाद अग्रवाल सहित अनेक भक्त मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें