फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सनसनीखेज खुलासा: दोस्त संग पहले पी शराब फिर कहासुनी में उसके सिर पर बेलचे से किए वार, दोनों में थी गहरी दोस्ती

Thu, 08 Sep 2022 12:46 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी

सार

पुलिस ने आरोपी दोस्त के पास से आलाकत्ल बेलचा बरामद करते हुए उसका चालान भेजा है। पुलिस ने बताया कि मृतक व आरोपी आपस में दोस्त थे। घटना वाले दिन भी दोनों साथ बैठकर शराब पी रहे थे।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी में सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव भंसड़िया में हुए देशराज हत्याकांड का खुलासा करते हुए पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार किया है। उसके पास से आलाकत्ल बेलचा बरामद करते हुए उसका चालान भेजा है। पुलिस ने बताया कि मृतक व आरोपी आपस में दोस्त थे। घटना वाले दिन भी दोनों साथ बैठकर शराब पी रहे थे।

विज्ञापन

नीमगांव थाना क्षेत्र के गांव ताजपुर सैलेरहा बाग निवासी देशराज और भंसड़िया निवासी अवधेश उर्फ कुंदा दोनों आपस में गहरे दोस्त थे, जिससे दोनों अक्सर साथ में बैठकर शराब पीते थे। मंगलवार की रात को गांव भंसड़िया में अवधेश व उसका मित्र देशराज साथ में बैठकर शराब पी रहे थे। तभी अवधेश व देशराज की शराब के नशे में ही किसी बात पर कहासुनी हो गई थी, जिससे नाराज होकर अवधेश उर्फ कुंदा ने देशराज के सिर पर बेलचे से वार कर घायल कर दिया गया था। इससे देशराज की मौके पर ही मौत हो गई थी।

विज्ञापन

सूचना पर कोतवाली सदर पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर शव का पोस्टमार्टम कराया गया। प्रभारी निरीक्षक चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि मृतक व हत्यारोपी दोनों दोस्त थे और अक्सर साथ में बैठकर शराब पीते थे। मृतक कई दिनों से भंसड़िया में रूक रहा था। हत्यारोपी अवधेश उर्फ कुंदा को गिरफ्तार कर चालान भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें