कोतवाली क्षेत्र के गांव हरसिंहपुर में अचानक आग लगने से 10 हजार की नकदी समेत घर में रखा हजारों का सामान जलकर राख हो गया।
ग्राम भैठिया के मजरा हरसिंहपुर में शुक्रवार रात लगभग डेढ़ बजे श्रीराम के घर में अचानक आग लग गयी जिससे घर में रखे नकद दस हजार रुपये, चारपाई, अनाज, बिस्तर, कपड़े आदि जलकर राख हो गए। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जिस समय घर में आग लगी उस समय सभी लोग सोए हुए थे। आग लगने का कारण पता नहीं चल सका है। पीड़ित श्रीराम फालिज अटैक होने से विकलांग है जो कि आग से झुलस गया है।