अजगर के इर्द गिर्द खड़े ग्रामीण। स्रोत : ग्रामीण
महेवागंज। वन रेंज शारदानगर के गांव ओदरहना में बुधवार की सुबह खेत में खाद डाल रहे किसान के पैर के नीचे अजगर आ गया। गांव निवासी अजय वर्मा ने बताया कि वह धान के खेत में खाद डाल रहे थे। खेत के आसपास जंगल है। उनके पैर के नीचे अचानक अजगर आ गया। वह डरके भाग गए। जानकारी होने पर ग्रामीणों ने अजगर को रस्सी में फंसाकर वन विभाग को सूचित किया। वन विभाग ने अजगर को इंदिरा मनोरंजन वन में छोड़ दिया। इसके बाद ग्रामीणों को राहत मिली। संवाद