मझगईं के नयापुरवा निवासी मृतक शिवानी की फाइल फोटो।
- पुलिस के मान-मनौव्वल और दो आरोपियों को हिरासत में लेने के बाद माने
- नयापुरवा गांव में पिटाई से घायल किशोरी की मौत का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
मझगईं। इलाके के नयापुरवा गांव में पिटाई से घायल किशोरी की इलाज के दौरान मौत के बाद सोमवार को उसका शव पीएम होने के बाद जब घर पहुंचा तो गुस्साए परिजन ने अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया। उनका कहना था कि पहले आरोपियों को पकड़ा जाए।
सूचना पर मझगईं थाना प्रभारी विनोद कुमार सिंह दलबल के साथ गांव पहुंचे और परिजन को समझाने का प्रयास किया। परिजन नहीं माने तो थाना प्रभारी ने कई जगह दबिश देकर दो नामजद को हिरासत में लिया। इसके बाद परिजन अंतिम संस्कार के लिए राजी हुए।
थाना प्रभारी विनोद कुमार सिंह ने बताया कि दो लोगों को हिरासत में लिया गया है जबकि शव को दफन करा दिया गया है। पीएम रिपोर्ट आने पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।