फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: आवास की चाबी पाकर खिले लाभार्थियों के चेहरे

विज्ञापन
विज्ञापन
बेलरायां। ग्राम पंचायत भिडोरी के आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा पहुंची। विधायक शशांक वर्मा ने लाभार्थी महिलाओं को प्रधानमंत्री आवास की चाबियां सौंपी। आवास की सौगात मिलने के बाद महिलाओं के चेहरे पर मुस्कान देखी गई।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि सरकार गरीबों को प्रधानमंत्री आवास, इलाज के लिए पांच लाख का आयुष्मान कार्ड, दो निशुल्क उज्ज्वला गैस सिलिंडर, निशुल्क खाद्यान्न देने का कार्य कर रही है। इस दौरान निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाकर ग्रामीणों को दवा, पशु पालकों के पशुओं की दवा का वितरण किया गया। इस मौके पर विधायक शशांक वर्मा के अलावा श्याम जी पांडे, ध्रुव वर्मा, विनय मौर्य, खुशीराम वर्मा, सोनू अग्रवाल, डॉ. दिवाकर गिरि, डॉ. अवधेश वर्मा सहित तमाम ग्रामीण मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें