सिंगाही/निघासन। मुख्यमंत्री नगरोदय योजना के तहत नगर पंचायत सिंगाही कार्यालय के जर्जर भवन का 2.16 करोड़ की लागत से कायाकल्प कराया जाएगा।
नगर पंचायत अध्यक्ष मोहम्मद कय्यूम ने बताया कि पंचायत का कार्यालय 1955 में बना था। इसके बाद से भवन की मरम्मत होती आ रही है। भवन में नगर पंचायत अध्यक्ष, ईओ कार्यालय, स्टोर रूम, लिपिक कार्यालय, कंप्यूटर रूम, सभागार आदि जर्जर हैं। बारिश के दिनों मेें भवन के टपकने के कारण सारे दस्तावेज भीग कर खराब हो जाते हैं। योजना के तहत दिसंबर तक कार्य चालू हो जाएगा। नगर पंचायत से सटे इंद्रानगर व सिंगाही देहात में लाइट का काम बिजनेस प्लान के तहत कराया जाएगा। इसके लिए सौ से अधिक लाइटें लगाई जाएंगीं। चेयरमैन ने बताया कि यदि जरूरत पड़ी तो वहां पर सड़क भी बनवाई जाएगी। संवाद