फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: मिटता जा रहा है नया पिंड गांव का वजूद

विज्ञापन
नयापिंड गांव में कटान करती मोहाना। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
तिकुनिया। मोहाना नदी नया पिंड गांव के एक-एक घर को निशाना बना रही है। नदी में अब तक 18 घर समा चुके हैं। ग्रामीण अपना सब कुछ नदी में समाते देख रहे हैं। घर और खेत नदी में समा जाने से किसानों के भविष्य पर संकट उत्पन्न हो गया है।
बहराइच-नेपाल बॉर्डर स्थित ग्राम पंचायत खैरेटिया का मजरा गांव नया पिंड नानपारा मैलानी रेलवे ट्रैक के उत्तर में आबाद था। पंचायत के अन्य गांव रेलवे ट्रैक के दक्षिण में हैं। बताते हैं नया पिंड गांव से मोहना नदी करीब पांच किलोमीटर दूर कर्तनिया वन रेंज जंगल के किनारे हुआ करती थी। नदी ने धीरे-धीरे पंचायत के अनूप नगर और कश्यप नगर गांव का कटान कर अपनी धार में मिला लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब नया पिंड गांव भी नदी में समाता जा रहा है। करीब 84 परिवारों के सामने रहने खाने का संकट पैदा हो गया। एसडीएम राजीव निगम ने बताया कि कटान अब धीमा हो गया है। जिनके घर कट रहे हैं, उनका सर्वे हो चुका है। जल्दी ही अनुदान वितरण कर दिया जाएगा। शुक्रवार को दवाओं का वितरण और कीटनाशक का छिड़काव कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें