फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव का बिल बकाया दिखाकर काट दी पूरे गांव की बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
विद्युत उपकेंद्र औरंगाबाद के संविदा कर्मियों का कारनामा
विज्ञापन

मैगलगंज। विद्युत उपकेंद्र औरंगाबाद के संविदा कर्मियों ने पूरे गांव की बिजली यह कहकर काट दी कि पूरे गांव का बिजली का बिल जमा नहीं हुआ है।
क्षेत्र के डंडौरा गांव को औरंगाबाद विद्युत उपकेंद्र से बिजली दी जाती है। जहां से करीब एक सप्ताह से बिजली नहीं आ रही है। ग्रामीणों को गर्मी के मौसम में बिना बिजली के रातें गुजारनी मुश्किल हो रही हैं। 44 डिग्री के ऊपर चल रहे पारे में ग्रामीणों को बिजली न मिल पाने के कारण पंखे से हवा तक नहीं नसीब हो पा रही है। सबसे ज्यादा परेशानी छोटे बच्चों को हो रही है। कई दिनों से बिजली न आने के कारण कई बच्चों की तबीयत भी खराब चल रही है। बिजली की अघोषित कटौती के संबंध में उपखंड अधिकारी राम गोपाल पाल से बात करने की कोशिश की गई, लेकिन कई बार घंटी बजने के बाद भी उन्होंने फोन नहीं उठाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें