फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: गुलाबी ठंड के साथ शुरू हुआ कोहरे का असर

विज्ञापन
मौसम आया बदलाव,सुबह दिखने लगा कोहरा
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। पिछले दिनों आंधी-पानी के बाद मौसम के मिजाज में बदलाव आ गया है। अब लोगों को गुलाबी ठंड का अहसास होने लगा है। नवरात्र की शुरूआत से मौसम में जो बदलाव आना शुरू हुआ उसका असर आंधी के साथ बारिश होने के बाद बढ़ गया है। सुबह और रात तो ठंड हो ही रही है, दिन के तापमान में भी काफी गिरावट आई है। सोमवार सुबह कोहरा देखा गया। दिन और रात के तापमान में दूने का अंतर होने से लोगों को सर्दी, जुकाम और बुखार जैसी बीमारियों का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन

मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट आ सकती है। इसके साथ ही कोहरे का कहर भी बढ़ेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें