फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: कहीं अधूरा न रह जाए संकटा देवी मार्ग को हजरतगंज बनाने का सपना

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। पुराने जिला अस्पताल परिसर में निर्माणाधीन साढ़े चार सौ बेड का राजकीय मेडिकल अस्पताल की राह आसान करने के लिए जिस तरह से संकटा देवी मार्ग की रूपरेखा बदले जाने की तस्वीर तैयार की गई, उस तरह से तस्वीर बदलती दिख नहीं रही।
विज्ञापन

सदर विधायक योगेश वर्मा ने कुछ माह पहले दावा किया था कि संकटा देवी मार्ग को हजरतगंज जैसा बनवाएंगे। यहां सड़क के बीचोंबीच डिवाइडर होगा, दोनों तरफ स्ट्रीट लाइटें लगेंगी। सड़क चौड़ी होने के साथ लोगों को आवागमन में दिक्कत नहीं होगी। इसके लिए इस सड़क से अतिक्रमण हटाने की तैयारी की गई।
नगर पालिका और विधायक निधि से सड़क का कार्य प्रारंभ कराया गया था। कुछ व्यापारियों के विरोध के चलते काम रफ्तार नहीं पकड़ पाया। करीब 55 लाख की लागत से पहले चरण का कार्य पूरा नहीं हुआ है। तीन महीने के अंदर दो फेज के कार्य को पूरा होना था, लेकिन मामला अधर में लटका है। मौजूदा समय में यह सड़क अतिव्यस्त है। लोगों को आवाजाही में दिक्कत होती है।
विज्ञापन

करीब तीन महीने पहले संकटा देवी रोड पर नाला निर्माण के साथ बिजली खंभों को शिफ्ट करने का कार्य शुरू कराया गया था। शुरुआती कुछ दिनों में कार्य तेजी के साथ चला, लेकिन व्यापारियों ने विरोध करना शुरू किया तो गति धीरे-धीरे कम हो गई। कई बार धरना प्रदर्शन की स्थिति बनी, लेकिन नगर पालिका और जिला प्रशासन ने व्यापारियों को समझाते हुए कार्य दोबारा शुरू कराया।
हाल ही में एकाध व्यापारियों का विरोध बढ़ा तो पालिका को हाथ खड़े करने पड़ गए। सड़क पर कुछ व्यापारी नाला निर्माण को लेकर विरोध कर रहे हैं तो कुछ डिवाइडर बनाने को लेकर। संकटा देवी रोड की दोनों साइड नाला निर्माण हो चुका है, लेकिन नगर पालिका के अधिकारियों की लापरवाही से व्यापारी कोर्ट चले गए, जहां से स्टे मिलने के बाद नाला खोदाई का काम रुक गया था।
इधर, नगर पालिका के अधिकारियों ने दूसरी तरह से कार्य शुरू कराने की सोची, लेकिन उसमें भी अधिकारी कामयाब नहीं हुए। संकटा देवी मंदिर की ओर से सड़क के बीचोंबीच डिवाइडर का काम शुरू कराया लेकिन एक दिन के बाद कार्य रोकना पड़ा। व्यापारियों ने डिवाइडर बनने से सड़क संकुचित होने और जाम में एंबुलेंस फंसने की बात कह हंगामा काटा था, जिसके बाद सदर विधायक, व्यापारी और नगर पालिका के अधिकारियों से हुई वार्ता के बाद यह काम बंद कर दिया।
सूत्र बता रहे हैं कि व्यापारियों को मांग पर सड़क पर डिवाइडर नहीं बनाया जाएगा। मौजूदा समय की हालत यह है कि सड़क खुदी और ऊबड़ खाबड़ होने की वजह से आने जाने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, नगर पालिका ईओ संजय कुमार इस मसले पर ज्यादा कुछ बोलने को तैयार नहीं दिखाई दिए। उनका कहना था कि त्योहार को लेकर काम बंद है। डिवाइडर और अन्य निर्माण कार्य पर ऊपर अधिकारियों के निर्णय लेने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें