हेल्थ एंड वेलनेस सेटर पर मरीज देखती सीएचओ
लखीमपुर खीरी। ई-संजीवनी में जिले को सूबे में 33वां और मंडल में तीसरा स्थान मिला है। टेलीमेडिसन के माध्यम से गत माह करीब 20 हजार मरीजों को परामर्श देकर उपचार कराया गया। जिले की दो सीएचओ ने करीब 300 लोगों को इलाज मुहैया कराया है। इस पर प्रमुख सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य ने प्रमाणपत्र दिया है, जो जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में डीएम द्वारा मुहैया कराया जाएगा।
ग्रामीणों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने ई-संजीवनी सेवा शुरू की। इसके तहत सीएचसी पीएचसी के डॉक्टर पोर्टल के माध्यम से मरीजों की समस्या सुनकर व देखकर इलाज मुहैया कराया जाता है। जिला कार्यक्रम प्रबंधक अनिल यादव ने बताया कि ई-संजीवनी के माध्यम सीएचसी निघासन के हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर बम्हनपुर की सीएचओ विजय लक्ष्मी ने करीब 280 और ईसानगर के कबिरहा स्थित हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के सीएचओ धमेंद्र ने 270 मरीजों को इलाज मुहैया कराया है। इस पर प्रमुख सचिव पार्थ सेन सारथी ने दोनों सीएचओ को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया है।
हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर-360
सीएचओ- 360
गत माह देखे गए मरीज- करीब 20,000