लखीमपुर खीरी। स्वाशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में आउटसोर्स कर्मचारी व डॉक्टर के बीच हुआ विवाद आखिरकार शनिवार शाम को थम गया।
जिला अस्पताल में तैनात चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ के मंडल अध्यक्ष राजेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि उनका पुत्र शिवम मिश्र वर्तमान में स्वाशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में आउटसोर्स के माध्यम से स्टेनोग्राफर है। बीती 19 दिसम्बर की दोपहर करीब तीन बजे शिवम कैंपस में ऑन ड्यूटी था। उसी बीच एक डॉक्टर और उसके 8-10 साथियों ने शिवम को बुरी तरह पीटा था, जिससे शिवम को उसी रात लगभग 7 बजे हार्ट अटैक आ गया था। मामले को लेकर चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ ने कार्रवाई न होने पर कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी थी। हालांकि, शनिवार देर शाम को मामले में समझौता हो गया है।
-
चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ की जो मांग थी, उसे मान लिया गया है। साथ ही ऐसी घटना की पुनरावृत्ति न हो, ऐसे निर्देश दिए गए हैं।
डॉ. वाणी गुप्ता, प्राचार्य, मेडिकल कॉलेज
-
संघ की तरफ से जो मांगे उठाई गई थी, उन्हें मान लिया गया है। इसलिए मामले का देर शाम समझौता कर लिया गया है।
राजेंद्र कुमार मिश्र, मंडल अध्यक्ष, चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ