फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखीमपुर को शिकस्त देकर रायबरेली बना विजेता

Wed, 26 Oct 2016 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
ऊंची कूद लगाता ‌ख‌िलाड़ी
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षा विभाग की जीआईसी मैदान में शुरू हुईं तीन दिवसीय मंडल स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिताएं बुधवार को समाप्त हुईं। समापन पर मुख्य अतिथि उप कृषि निदेशक शिव कुमार केसरी रहे। इन प्रतियोगिताओं में रायबरेली ओवरऑल चैंपियन एवं लखीमपुर उपविजेता रहा। मुख्य अतिथि उप कृषि निदेशक शिव कुमार केसरी ने विजेता छात्र छात्राओं को सम्मानित किया। उन्होंने छात्र छात्राओं को खेल में अच्छा प्रदर्शन करने पर शाबासी दी। अंतिम दिन हुई जूनियर बालक वर्ग की ऊंची कूद में लखीमपुर के श्याम कुमार प्रथम, 3000 मीटर दौड़ में उन्नाव के अमन प्रथम, 100 मीटर बाधा दौड़ में लखीमपुर के रुस्तम राना प्रथम, तिकड़ी कूद में हरदोई के जयपाल प्रथम, हैमर थ्रो में उन्नाव के अभय प्रथम, जूनियर बालक वर्ग की अंतिम दौड़ में लखीमपुर के नूर आलम प्रथम, जूनियर बालिका वर्ग की 3000 मीटर की पैदल चाल में उन्नाव की शिवानी शुक्ला प्रथम, 200 मीटर की अंतिम दौड़ में लखनऊ की कल्यानिका प्रथम, 100 मीटर की बाधा दौड़ में लखनऊ की दीपांशी प्रथम, ऊंची कूद में उन्नाव की मंजू प्रथम, 800 मीटर की दौड़ में लखनऊ की काजल शर्मा प्रथम, लंबी कूद में लखनऊ की दिपांशी सिंह प्रथम विजेता रहीं। सीनियर बालक वर्ग की ऊंची कूद में रायबरेली के अनुभव मिश्रा, तिकड़ी कूद में रायबरेली के नीतेंद्र सिंह, 5000 मीटर की पैदल चाल में उन्नाव के विकाश भारती, हैमर थ्रो में हरदोई में ब्रजेश कुमार, 800 मीटर की दौड़ में लखीमपुर के अंबरीश कुमार, लंबी कूद में लखनऊ के संदीप भारती, भाला फेंक में लखीमपुर के यादराम विजेता रहे। वहीं सीनियर बालिका वर्ग में 100 मीटर की बाधा दौड़ में लखनऊ की गिरिका सिंह, 200 मीटर की अंतिम दौड़ में लखनऊ की विजया कुमारी, हैमर थ्रो में उन्नाव की नीतिका वर्मा, तिकड़ी कूद में लखनऊ की विजया कुमारी, 800 मीटर की अंतिम दौड़ में लखनऊ की शीलू यादव, लम्बी कूद में लखनऊ की गिरिका सिंह विजेता रहीं। सब जूनियर बालक वर्ग में 80 मीटर की बाधा दौड़ में हरदोई एवं उन्नाव के छात्र सदफ अब्बास व अर्जुन, 200 मीटर की अंतिम दौड़ में रायबरेली के रूपेश, लम्बी कूद में लखीमपुर के तेजी, चक्र क्षेपण में लखीमपुर के नमन, ऊंची कूद में रायबरेली के मनीष, 600 मीटर की दौड़ में लखीमपुर के विकास विजेता रहे। वहीं सब जूनियर बालिका वर्ग में 600 मीटर की दौड़ में उन्नाव की काजल, ऊंची कूद में उन्नाव की सोनम और गोला क्षेपण में रायबरेली की भूमिका यादव विजेता रहीं। समापन पर डीआईओएस डा.ओपी गुप्ता, जीआईसी के प्रधानाचार्य राजेंद्र प्रसाद आर्य, सुमित नरायन दीक्षित, श्याम मूर्ति शुक्ला, हौसला प्रसाद मिश्रा, विजय त्रिपाठी सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें