पलिया के लालपुर ढाका में शव मिलने के बाद बिलखते परिजन। संवाद
पलियाकलां। लालपुर ढाका में 45 वर्षीय ग्रामीण का शव संदिग्ध हालात में पेड़ से लटका मिला। उसके पैर जमीन पर लगे थे।
पीलीभीत जनपद के सेहरामऊ निवासी नन्हू पासी का 45 वर्षीय पुत्र मोहन पासी पलिया कोतवाली क्षेत्र के लालपुर ढाका गांव स्थित अपनी ससुराल में आया था। शनिवार दोपहर बाद ससुराल से काफी दूरी पर एक खेत में उसका शव संदिग्ध हालात में लटकता मिला। ग्रामीणों के मुताबिक शव लटकने के दौरान दोनों पैर घुटने तक जमीन पर थे। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। पुलिस प्रथम दृष्टया आत्महत्या मान रही है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला लग रहा है। किसी की तरफ से कोई तहरीर आदि भी पुलिस को नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का पुलिस इंतजार कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई का कार्य किया जाएगा। - यादवेंद्र यादव, सीओ पलिया