निघासन। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को नगर पंचायत सिंगाही अध्यक्ष मोहम्मद क़य्यूम और वार्ड सदस्यों से वीडियो कांफ्रेंस के जरिये संवाद किया।
नगर पंचायत कार्यालय में पौधरोपण को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए प्रदेश में पौधरोपण अभियान काे सफल बनाने के लिए शासन की ओर से सभी को वृहद पौधरोपण करने के लिए कहा। इसमें राष्ट्रीय वृक्ष बरगद के साथ देशज पौधे पीपल, पाकड़, नीम, बेल, आंवला, आम, कटहल और सहजन जैसे औषधीय पौधों को वरीयता देने को कहा।
इस दौरान अधिशासी अधिकारी अवधेश कुमार मिश्रा, सभासद रामजी गुप्ता, आशीष भंडारी राहुल गुप्ता प्रभात शुक्ला, आफाक हुसैन सहित सभी सभासदों ने उपस्थित होकर मुख्यमंत्री के संवाद को सुना।