फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: सड़क से उतरकर पेड़ से टकराई बस, बाल-बाल बचे यात्री

विज्ञापन
शारदा नगर मार्ग पर पेड़ से टकराई बस
विज्ञापन
महेवागंज/सुंदरवल। शनिवार सुबह लखीमपुर से तिकुनिया जा रही प्राइवेट बस अचानक असंतुलित होकर सड़क से नीचे उतर गई। जब तक ड्राइवर बस संभालता, तब तक बस पेड़ से टकरा चुकी थी। गनीमत रही की किसी सवारी को चोट नहीं लगी।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, शारदानगर थाना क्षेत्र में सुबह 8:30 पर पतरासी चौराहे से पहले मुराद नगर के पास तेज रफ़्तार बस अचानक हाईवे से नीचे उतर गई। ड्राइवर ने बस को संभालने की कोशिश की। इस बीच बस सड़क किनारे लगे पेड़ से टकरा कर रुक गई। बस में करीब 30 सवारियां थीं। पुलिस ने बताया हादसे में किसी को कोई चोट नही आई। उधर, हादसे के बाद ड्राइवर व क्लीनर मौका देख भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें