फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: दबंगों ने रास्ते में बनाई दीवार, पीड़ितों ने लगाई सीएम से गुहार

विज्ञापन
अभयपुर गांव में सार्वजनिक रास्ते पर खड़ी कर दी पक्की दीवार -स्रोत ग्रामीण
विज्ञापन
धौरहरा। अभयपुर गांव में कुछ दबंगों ने रास्ते में पक्की दीवार बनाकर रास्ता पूरी तरह से बंद कर दिया है, जबकि पीड़ित पक्ष के लोग रास्ते से अतिक्रमण हटाने के लिए एसडीएम की अदालत के चक्कर काट रहे हैं। अब उन्होंने सीएम से भी न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

धौरहरा तहसील क्षेत्र के अभयपुर गांव निवासी रामू शर्मा, बाल गोविन्द, तेज नरायन, प्यारे लाल, राजकुमार निशाद, नंदकिशोर, विनोद निसाद, बलराम राहुल शर्मा, माखन, अमित, कुन्नी लाल सहित करीब सौ लोगों का आम पुस्तैनी रास्ता वर्षों से चला आ रहा था, जिसे गांव के दबंग मंगल यादव, अशोक यादव, विजय यादव, अमर सिंह यादव, हरद्वारी लाल यादव, मालती यादव ने जबरन बंद कर दिया।
इससे परेशान रामू आदि ने डीएम, एसपी और एसडीएम धौरहरा को प्रार्थना पत्र देकर रास्ता खुलवाने की मांग की। एसडीएम राजेश कुमार ने मामले को गंभीरता से लेकर धारा 133 के तहत थाना पढुआ से रिपोर्ट तलब की तो पाया कि दबंगों ने रास्ता अवरूद्ध कर रखा है। इस पर एसडीएम ने आरोपियों को नोटिस जारी कर रास्ता खाली करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

एसडीएम के नोटिस का असर दबंगों पर नहीं हुआ। बीते रविवार को बीच रास्ते पर पक्की दीवार खड़ी कर दी। पीड़ित रामू आदि ने 112 पीआरवी और पढुआ पुलिस को सूचना दी तो पुलिस ने दोनों पक्षों को शांति भंग में भेज दिया, पर रास्ते से दीवार नहीं हटवाई। पीड़ितों ने मुख्यमंत्री से रास्ता खाली कराने के लिए गुहार लगाई है। थाना प्रभारी पढुआ निराला तिवारी ने बताया कि मामले में दोनों पक्षों को शांति भंग में निरुद्ध किया गया है। एसडीएम के आदेश के बाद रास्ते से अतिक्रमण हटवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें